फिटकरी से दांत का कीड़ा कैसे निकाले | दांत का कीड़ा कैसा दिखता है ?

फिटकरी से दांत का कीड़ा कैसे निकाले / दांत का कीड़ा कैसा दिखता है - दोस्तों दांत में दर्द होना और दांत में कीड़ा होना एक ही बात है  हम रोज खाना खाते हैं लेकिन खाना खाने के बाद दांत साफ नहीं करते हैं, इसलिए सफाई के अभाव में कुछ खाना हमारे अंदर फंस जाता है। 

जिससे हमारे दांतों में बैक्टीरिया पनपते हैं। और वही बैक्टीरिया हमारे दांतों में सड़न पैदा करते हैं, जिससे हमारे दांतों में कीड़े लग जाते हैं और यही कारण है कि हमारे दांतों में दर्द होता है। तो आज हम इस आर्टिकल में बतायेंगे कि  फिटकरी से दांत का कीड़ा कैसे निकाले | दांत का कीड़ा कैसा दिखता है ?

dant ka kida kaisa dikhta hai

दांत का कीड़ा कैसा दिखता है | Dant ka kida kaisa dikhta hai ?

दांतों का कीड़ा काले रंग का दिखता है।  यह लोगों का भ्रम है वास्तव में दांत का कीड़ा नहीं होता है।  यह केवल कैविटी होती है जो काले कलर की है।  जब भी हम कुछ  चॉकलेट या मीठा खाते हैं तो यह हमारे दांतो से चिपक जाता  है।  और बैक्टीरिया उत्पन्न करता  है। जिससे  हमारे दांतों में सड़न पैदा हो जाती है।

फलस्वरूप हमारा दांत कैविटी वाले हिस्से से गलना चालू हो जाता है धीरे-धीरे पूरा दांत खत्म हो जाता है फिर हमारे दांतों में दर्द शुरू होता है तब हमें पता चलता है कि हमारे दांतों में कीड़ा लग गया है। 

दोस्तों प्राचीन काल में देखा जाए तो हमारे पूर्वज 60 से 70 वर्ष के आयु वर्ग के थे। वह अपने दांतो से अखरोट तोड़ सकते थे। क्योंकि वह जड़ी-बूटियों से अपने दांत साफ करते थे। 

फिटकरी से दांत का कीड़ा कैसे निकाले

फिटकरी से दांत का कीड़ा निकलने के लिए सबसे पहले एक खाली कटोरी में एक चम्मच सरसों का तेल लें और उसमें बारीक़ पिसा हुआ एक चम्मच फिटकरी का चूर्ण मिला लें अब आप दोनों को मिलाकर पेस्ट बना लें।   

इस पेस्ट को अपने दांतों पर ब्रश की सहायता से धीरे-धीरे लगाएं या फिर इस पेस्ट को रुई पर लगाएं और आराम से कीड़े लगे हुए दांत पर लगाएं।

दोस्तों इस पेस्ट को लगाने के बाद कम से कम 2 घंटे तक न धोएं, आप इसे पूरी रात के लिए भी छोड़ सकते हैं, ऐसा करने से आपके दांतों पर लगा कीड़ा पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। प्राचीन काल से ही फिटकरी का इस्तेमाल दांत का कीड़ा खत्म करने के लिए किया जाता है।

दांत में कीड़ा लगने के घरेलू उपाय

प्राचीन काल में कोई डेंटिस्ट नहीं था। लोग दांतों में कीड़े लगने से बचने के लिए तरह - तरह के घरेलू उपाय अजमाते रहते थे। उनमे सबसे पसंदीदा नुस्खा लौंग का तेल था। लौंग से भी दांत का कीड़ा ख़त्म किया जा सकता है। 

सबसे पहले 2 से 3 लौंग को बारीक पीस लें, इस लौंग के चूर्ण को दांतों पर रख दें जहां आपके दांतों में दर्द हो रहा हो। लौंग के चूर्ण को दांत दर्द खत्म करने के लिए जरूर लेना चाहिए।

dant me kida lagne ke lakshan
एक साबुत लौंग से भी दांत दर्द ख़त्म किया जा सकता है। इसे अपने दांतों पर लगाने के बाद, अपना मुंह बंद करें और दांतों के बीच दवा लें और अपना मुंह 5 मिनट के लिए बंद रखें।  

जिससे मुंह में बनने वाली लार बाहर नहीं निकले, 5 मिनट के बाद आप लार को बाहर निकाल सकते हैं। ऐसा करने के बाद आपको काफी आराम मिलेगा, और आपके दांत का दर्द खत्म हो जाएगा।

लॉन्ग का तेल 

दांत का कीड़ा निकालने के लिए लॉन्ग का तेल एक रामबाण औषधि माना जाता है लॉन्ग के तेल को कैविटी वाले दांत पर लगाने से दांत दर्द में तुरंत राहत मिलती है एवं 1 हफ्ते के अंदर दांत की कैविटी खत्म हो जाती है। लॉन्ग का तेल मार्केट में आसानी से उपलब्ध हो जाता है।  इसे आप किसी भी मेडिकल स्टोर से खरीद सकते हैं। 

Clove oil

clove oil for teeth cavity in hindi

अमरूद के पत्ते 

दांत दर्द में अमरूद के पत्ते को बहुत ही लाभदायक बताया गया है। 10 से 15 अमरूद के पत्तों को  500 ग्राम पानी में उबालकर  गुनगुना कर लें। इन अमरूद के पत्तों के गुनगुने पानी से सुबह शाम कुल्ला करने से दांत का दर्द बंद होता है। 

एवं दातों की कैविटी की सफाई होती है।  ऐसा 10 दिन करने से दांत का कीड़ा जड़ से खत्म हो जाता है।  दांत का कीड़ा निकालने की यह एक रामबाण आयुर्वेदिक औषधि है। 

सरसों का तेल

प्राचीन काल से ही दांत का कीड़ा निकालने के लिए सरसों का तेल इस्तेमाल किया जाता है। यह आयुर्वेदिक नुस्खा बहुत ही सरल है। आपको एक चम्मच सरसों के तेल में बराबर मात्रा में हल्दी और नमक मिलाना है। 

अब इन तीनों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को आप कीड़े लगे हुए दांत पर उंगली से रगड़ें। इस पेस्ट का इस्तेमाल दिन में दो बार करने से आपके दांत का कीड़ा एक हफ्ते में जड़ से खत्म हो जाएगा। 

हींग का पाउडर

दांत का कीड़ा निकालने के लिए हींग का पाउडर भी काफी लाभदायक माना जाता है। हींग से दांत का कीड़ा का इलाज करने के लिए आपको 2 मिलीग्राम हींग पाउडर को पानी में उबालें।  

हींग पानी ठंडा होने के बाद जब यह गुन - गुना हो जाए तो इससे दिन में दो बार कुल्ला करें। आपको दांत दर्द में बहुत राहत मिलेगी एवं कुछ दिनों में दांत का कीड़ा जड़ से खत्म हो जाएगा। 

टूथपेस्ट

कुछ ब्रांडेड कंपनियों के टूथपेस्ट आपके मार्केट में  मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध रहते हैं जिनका प्रयोग करके आप अपने दांतो की कैविटी को साफ कर सकते हैं। इनमें कुछ जाने-माने  कंपनियों के टूथपेस्ट नीचे दिए गए हैं।  यह दांतों की कैविटी हटाने का सबसे अच्छा तरीका है। लेकिन इनका इस्तेमाल करने से पहले आप अपने किसी डेंटल डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

  • My Dent 32 Toothpaste
  • Fresh Dent Toothpaste
  • Dent Assure Toothpaste
  • Aloe Dent (Anti Cavity)
  • Clove Cavity Protection

dant me kida lagne ka gharelu upay

दांत में कीड़े कैसे लगते हैं ?

दांत में कीड़ा लगना एक सामान्य बात है अक्सर जब हम खट्टा एवं मीठा खाते हैं तो आलस के कारण हम ठीक से ब्रश नहीं कर पाते। और ऐसे ही बिस्तर पर सो जाते हैं।  रात भर बैक्टीरिया हमारे मुंह में दांतो एवं मसूड़ों को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं।

यह बैक्टीरिया हमारे दातों की सबसे ऊपर एवं मजबूत परत को नष्ट कर देते हैं।  जिसके कारण हमारे दांतों में कैविटी लग जाती है इसी को हम दांतों का कीड़ा लगना कहते हैं। अपने खानपान में कुछ बदलाव करके दांत में कीड़े लगने से बचा जा सकता है। 

दांत में कीड़ा लगने के लक्षण

आपके दांतों में हमेशा दर्द रहता है आपके मसूड़ों में सूजन है एवं उसके बावजूद दांतों में काली काली कैविटी दिखाई देती है तो हो सकता है आपके दांतों में कीड़ा लग गया हो। इसका सही से पता करने के लिए आपको किसी डेंटिस्ट से  मिलना चाहिए। दांत में कीड़ा लगने के कुछ लक्षण इस प्रकार हैं जैसे

  • कुछ मीठा खाने के बाद दांत में दर्द होना
  • दांत पर कैविटी जमा होना
  • दांत पर काला धब्बा होना

दांत में कीड़ा निकालने का मंत्र 

दांत में कीड़ा निकालने का कोई मंत्र नहीं होता है।  यह सब जादू टोना एवं अंधभक्ति है। इसलिए आपको दांत में कीड़ा निकालने के मंत्र पर भरोसा नहीं करना चाहिए।  

इसलिए मैं आपको सुझाव देता हूं। कि यदि आपके दांत में कीड़ा लग जाता है तो दांत में कीड़ा निकालने के नीचे कुछ घरेलू उपाय दिए हुए हैं। अतः आप उनका उपयोग करके अपने दांत का कीड़ा निकल सकते हैं। 

दाढ़ का कीड़ा कैसे खत्म करें?

दाढ़ का कीड़ा खत्म करने के लिए सबसे पहले घरेलू उपचार करना चाहिए यदि आपको इससे कोई फायदा नहीं हो तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए एवं उपचार करना चाहिए। पूरी तरह से दाढ़ का कीड़ा खत्म करने के लिए आपको दांतो की सफाई करवानी पड़ सकती है। 

fitkari se dant ka kida kaise nikale

दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए

दांतों में दर्द होना एवं दांतों में कीड़ा लगना एक सामान्य बात है। अभी आपके दांतों में लगातार दर्द होता रहता है। तथा दांतों में कैविटी भी लगी हुई है।  तो आपको किसी डेंटिस्ट से जरूर अपने दांतो को चेक करवाना चाहिए।

दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए

डेंटिस्ट से परामर्श लेकर अपने दांतो की सफाई के लिए कोई मेडिकेटेड  टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। यदि आपके दांतों में कीड़ा लग गया है तो आपको दांत के दर्द से बचने के लिए निम्नलिखित कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। 
  • आपको चॉकलेट या टॉफी बिल्कुल नहीं खानी चाहिए
  • मीठी चीजों से परहेज करना चाहिए
  • जब भी आप खाना खाए तो उसके बाद दांतों में ब्रश जरूर करें
  • जंक फूड एवं फास्ट फूड से दूरी बनाए रखें
  • अधिक कैलोरी वाली चीजों से परहेज करें

इसे भी पढ़ें - जोंक के तेल के फायदे जानकर आप चौक जायेंगे।


FAQs - लोगों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब

Q - दांत का कीड़ा कैसा दिखता है ? 

दांतों का कीड़ा काले कलर का होता है। यह वास्तव में दांतों का कीड़ा ना होकर केवल कैविटी की होती है। 

Q -  दांत में कीड़ा लगा हो तो क्या करें?
दातों में यदि कीड़ा लगा हो तो सबसे पहले सफाई का ध्यान रखें  फिर अपना घरेलू उपचार करें। 

  • फिटकरी से कुल्ला करें
  • लौंग के तेल से केवटी की सफाई करें
  • मीठी चीजों से दूर है
  • खाना खाने के बाद सुबह शाम अपने दांतों को साफ करें
  • मीठी चीजें खाकर ना सोये। 
  • लोंग  वाले टूथ पेस्ट  का इस्तेमाल करें

Q - कीड़ा मारने का मंत्र 
कीड़ा मारने का कोई मंत्र नहीं होता यह केवल अंधविश्वास है। 

Q - दांत खराब होने पर क्या लगाना चाहिए?

दांतों को खराब होने से रोकने के लिए आपको मीठी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए एवं अपने दांतो की साफ सफाई अच्छी तरह से करनी चाहिए।  कैविटी की सफाई करने के लिए आपको अच्छी ब्रांडेड कंपनी का मेडिकेटेड टूथपेस्ट इस्तेमाल करना चाहिए। यदि इससे आपको कोई लाभ न मिले तो किसी डेंटिस्ट से अपने दांतो की सफाई करवाएं। 


Q - दाढ़ का कीड़ा कैसे खत्म करें?
दांतों का कीड़ा पूरी तरह से खत्म करने के लिए किसी डेंटिस्ट से अपने दांतो की सफाई  करवाएं। 

निष्कर्ष - दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम हमने फिटकरी से दांत का कीड़ा कैसे निकाले / दांत का कीड़ा कैसा दिखता है ? बताया है, अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो इस जानकारी को हमारे साथ जरूर शेयर करें।

0 टिप्पणियाँ

If you have any doubts, Please let me know